हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home शिक्षा / रोजगार परीक्षा तनाव ...

    परीक्षा तनाव से राहत दिलाने के लिए कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल का कुरुक्षेत्र शैक्षणिक भ्रमण, बच्चों ने इतिहास और संस्कृति से लिया प्रेरक अनुभव:- महेश तलवार

    Pehowa News
    Pehowa News: परीक्षा तनाव से राहत दिलाने के लिए कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल का कुरुक्षेत्र शैक्षणिक भ्रमण, बच्चों ने इतिहास और संस्कृति से लिया प्रेरक अनुभव:- महेश तलवार

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल पिहोवा के द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और परीक्षा से पहले उनके मानसिक तनाव को कम करने के उद्देश्य से एक दिवसीय शैक्षणिक कुरुक्षेत्र भ्रमण का आयोजन किया गया। पूरे वर्ष की पढ़ाई के बाद जैसे ही परीक्षाएं नजदीक आती हैं, बच्चों पर मानसिक दबाव बढ़ने लगता है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों को फ्रेश और सकारात्मक माहौल देने के लिए यह विशेष टूर आयोजित किया, ताकि वे बिना किसी तनाव के ताजगी भरे मन से अपनी परीक्षाएं दे सकें।

    भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र स्थित प्रमुख मंदिरों, तीर्थ स्थलों और ज्योतिसर अनुभव केंद्र का दौरा किया। यहां उन्होंने महाभारत कालीन इतिहास, गीता उपदेश स्थली और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से समझा। डिजिटल एवं इंटरैक्टिव माध्यम से ऐतिहासिक घटनाओं का अनुभव करते हुए बच्चों की पढ़ाई और भी रोचक,ज्ञानवर्धक और यादगार बन गई। इस शैक्षणिक यात्रा ने सीखने को किताबों से बाहर निकालकर वास्तविक जीवन से जोड़ दिया।

    विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भ्रमण का आनंद लिया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। इस टूर ने न केवल उनके ज्ञान में वृद्धि की, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से तरोताजा कर आगामी परीक्षाओं के लिए तैयार भी किया। एमडी लव तलवार ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। जब विद्यार्थी इतिहास और संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से देखते हैं, तो उनकी समझ और भी गहरी होती है और वे नई ऊर्जा के साथ पढ़ाई में जुटते हैं। Pehowa News

    चेयरपर्सन महेश तलवार ने बताया कि स्कूल का लक्ष्य केवल पाठ्यक्रम तक सीमित शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना भी है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रिंसिपल प्रियंका शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों ने पूरे भ्रमण के दौरान अनुशासन और उत्साह का बेहतरीन परिचय दिया। इस यात्रा से उन्हें ऐतिहासिक ज्ञान के साथ-साथ मानसिक रूप से तनावमुक्त होने का अवसर मिला, जो उनकी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए सहायक साबित होगा। सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इस शैक्षणिक भ्रमण को ज्ञान, अनुभव और आनंद से भरपूर एक अविस्मरणीय यात्रा बताया।

    यह भी पढ़ें:– Growing Roses: मुफ्त के 5 घरेलू खाद जिससे गुलाब में आएंगे ढेर सारे फूल