हमसे जुड़े

Follow us

26.6 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें अर्जेंटीना मे...

    अर्जेंटीना में मिले डायनासोर के 100 अंडे

    ब्यूनस आयर्स (एजेंसी)। लैटिन अमेरिकी देश अर्जेंटीना में डायनासोर के 100 से अधिक अंडे मिले हैं। ये प्राचीन अंडे डायनासोर के एक कब्रिस्तान से मिले हैं। इन अंडों से अब दुनिया में पहली बार डायनासोर के झुंड में रहने के व्यवहार के बारे में पता चलता है। इन अंडों में अभी भ्रूण बने हुए हैं। इन अंडों के स्कैन से पता चला है कि ये सभी डायनासोर की एक ही प्रजाति से ताल्लुक रखते थे। इस प्रजाति का नाम मुसोरस पेटागोनिक्स था। ये लंबी गर्दन वाले डायनासोर शाकाहारी होते थे।

    खोजकर्ताओं का दावा है कि डायनासोर का ये घोसला 19 करोड़ 30 लाख साल पुराना है। ये अंड़े जीवाश्मविज्ञानियों के लिए शुरूआती डायनासोर की प्रजातियों के बारे में जानकारी का बड़ा माध्यम साबित हो सकते हैं। ये अंडे 8 से 30 के समूह में मिले हैं, जिससे पता चलता है कि ये घोसलों में रहते थे और यह उनके बच्चे पैदा करने का साझा स्थल था। वैज्ञानिकों को डायनासोर के कंकाल भी मिले हैं। शोधकर्ता डिआगो पोल का कहना है कि वे इस स्थल पर डायनासोर के कंकाल के लिए गया था, लेकिन वहां वहां पर 80 कंकाल और 100 से ज्यादा अंडे मिले हैं। इन अंडों में से कुछ के अंदर अभी भ्रूण बंद है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।