हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी 100 ग्राम माद...

    100 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद, तस्कर दबोचा

    Kairana
    Kairana Kairana:100 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद, तस्कर दबोचा

    कैराना। कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है।

    डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में पुलिस की ओर से परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन सवेरा:नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” चलाया जा रहा है, जिसके मद्देनजर शुक्रवार को कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता आवेश निवासी ग्राम मण्डावर बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सम्बंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है।