हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home कारोबार Rbi News: 100...

    Rbi News: 1000 रुपये का नोट Comeback? जानें आरबीआई ने क्या कहा

    Rbi News
    Rbi News: 1000 रुपये का नोट Comeback? जानें आरबीआई ने क्या कहा

    1000 Rupee Note: एक हजार रुपये का नोट पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर इन दिनो फिर से चर्चा चल रही है कि 1000 रुपये का नोट मार्किट में चल सकता है। आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं कि क्या ये सच में है या कोई अफवाह है। आरबीआई की 1000 रुपये का नोट लाने की कोई योजना नहीं है और न ही वह 1000 रुपये का कोई नया नोट जारी करने के बारे में सोच रहा है। एएनआई ने ट्विटर पर पोस्ट कर जानकारी दी कि आरबीआई की 1000 रुपये वापस लाने की कोई योजना नहीं है। Rbi News

    भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा था कि बाजार में नकदी का प्रवाह बनाए रखने के लिए सरकार ने 500 रुपये के पर्याप्त नोट छापे हैं, ताकि लोगों को नकदी संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े। वहीं, डिजिटल पेमेंट के इस्तेमाल से लोगों के बीच नकदी की जरूरत कम हो गई है। ऐसे में आरबीआई का कहना है कि 1000 रुपये के नोट लाने की जरूरत नहीं है। आरबीआई ने लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी है।

    2016 में नोटबंदी हुई | RBI Latest News

    गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 2016 में 1000 रुपये और 500 रुपये के पुराने नोट बंद कर दिए थे और उनकी जगह 500 रुपये के नए नोट और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए थे। हालांकि, अब सरकार ने 2000 रुपये के नोट को भी वापस ले लिया है। बैंकों में 2000 रुपये के नोट जमा करने और बदलने की समयसीमा खत्म हो गई है।

    यहां से अभी भी 2000 रुपये के नोट बदले जा सकते हैं

    हालाँकि, वर्तमान में आप आरबीआई कार्यालयों में 2000 रुपये के नोट बदल और जमा कर सकते हैं। देश में आरबीआई के कुल 19 क्षेत्रीय कार्यालय हैं, जहां से 2000 रुपये के बैंक नोट बदले जा सकते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here