हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More

    इराक में 11 आईएस आतंकवादी ढेर

    IS, Terrorists, Iraq, Bomb, Army

    बगदाद। इराक के पश्चिमी प्रांत अनबार में सुरक्षा बलों ने एक अभियान में इस्लामिक स्टेट के 11 आतंकवादियों को मार गिराया। इराकी सेना ने कल बताया कि सेना और अर्धसैनिक कबायली सुन्नी लड़ाकों ने अनबार के रेगिस्तानी इलाके में आईएस के कब्जे वाले शहरों आना और रावा से तीन किलोमीटर दूर स्थित उसके अड्डों पर हमला करके 11 आतंकवादियों को मार गिराया।

    सड़क किनारे लगे 22 बमों को किया नष्ट

    दो दिन तक चले इस अभियान के दौरान दो आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया गया है और एक बम बनाने वाले अड्डे, कार बम, मोटरसाइकिलों में लगे बम और सड़क किनारे लगे 22 बमों को नष्ट कर दिया गया। गौरतलब है कि इराकी सुरक्षा बलों ने पिछले कुछ समय से आईएस के विरूद्ध व्यापक पैमाने पर अभियान छेड़ रखा है। अभियान के कारण आईएस के मजबूत गढ़ भी इसके हाथ से निकल रहे हैं। गत 10 जुलाई को प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने मोसुल पर से आईएस का कब्जा खत्म होने की आधिकारिक घोषणा की थी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।