हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश मध्यप्रदेश के...

    मध्यप्रदेश के बैतूल में दर्दनाक हादसा, बस-कार की टक्कर, मौके पर ही 11 लोगों की मौत

    Betul Accident

    बैतूल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र में आज सुबह बस और कार की जबर्दस्त भिडंत में कार सवार 11 लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने प्रारंभिक जानकारी में बताया कि कार महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश के बैतूल की तरफ आ रही थी, तभी तड़के झल्लार थाना क्षेत्र में कार की एक खाली बस से जबर्दस्त टक्कर हो गयी। दुर्घटना में कार सवार ग्यारह लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में कुछ बच्चे भी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार में श्रमिक सवार थे, जो महाराष्ट्र से मजदूर कर अपने घर लौट रहे थे।

    शिवराज ने बैतूल जिले में हुए सड़क हादसे में ग्यारह लोगों के असमय निधन पर शोक जताया

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में ग्यारह लोगों के असमय निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान ने कहा कि बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। वे ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। दुख की इस घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख तथा घायलों को दस-दस हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा।

    पीएम ने जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शुक्रवार को हुई भीषण दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया साथ ही हताहतों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से आर्थिक मदद दिये जाने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा ‘ मध्य प्रदेश के बैतूल में सड़क दुर्घटना में लोगों का मारा जाना बेहद दुखद है, परिजनों के प्रति गहरी संवेदना। घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों। इस दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो- दो लाख और घायलों को 50-50 हजार सहायता राशि के रूप में दी जायेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here