हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Bihar lightni...

    Bihar lightning Accident: बिहार में वज्रपात से 12 लोग मरे, मुख्यमंत्री ने 4 लाख की सहायता राशि देने का किया ऐलान

    Bihar News
    Bihar lightning Accident: बिहार में वज्रपात से 12 लोग मरे, मुख्यमंत्री ने 4 लाख की सहायता राशि देने का किया ऐलान

    Bihar lightning Accident: पटना। बिहार में बीते 24 घंटे के भीतर हुई आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं ने जनजीवन को झकझोर दिया है। वज्रपात की विभीषिका में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 12 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से खराब मौसम में सतर्कता बरतने की अपील की है। Bihar News

    मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) बिहार द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर दी गई जानकारी के अनुसार,

    बक्सर में 4,

    पश्चिम चंपारण में 3,

    कटिहार में 2,

    तथा कैमूर, लखीसराय और सीतामढ़ी में 1-1 लोगों की जान गई है।

    मुख्यमंत्री ने सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए संबंधित जिलों के प्रशासन को निर्देशित किया है कि प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये की तत्काल अनुग्रह राशि प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह आपदा की घड़ी अत्यंत पीड़ादायक है। राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि खराब मौसम के दौरान अत्यधिक सतर्क रहें तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।”

    बक्सर जिले में हुई दर्दनाक घटना | Bihar News

    सोमवार को बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा और राजपुर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौसा में गंगा नदी के तट पर कुछ मजदूर वर्ग के लोग बैठे हुए थे, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और वे उसकी चपेट में आ गए। Bihar lightning Strike

    पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में बिहार के विभिन्न जिलों में कुल 12 लोगों की जान जा चुकी है। इन घटनाओं ने मानसून के आगमन के साथ राज्य में मौसमी आपदा की गंभीरता को उजागर कर दिया है। Bihar News

    ajasthan: राजस्थान में वज्रपात से दो लोगों की दर्दनाक मौत