हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home देश सच कहूँ प्रचा...

    सच कहूँ प्रचार-प्रसार में सिरसा जिला का ये ब्लॉक रहा प्रथम एवं प्रदेश में तृतीय स्थान पर, मिली शानदार ट्रॉफी

    Sirsa News
    Sirsa News: ब्लॉक की साध-संगत को ट्रॉफी भेंट करते संपादक तिलकराज इन्सां व मैनेजर सुरेन्द्र इन्सां।

    सच कहूँ प्रचार-प्रसार में ब्लॉक रोड़ी रहा जिला में प्रथम

    ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। Sirsa News: पावन एमएसजी महा रहमो कर्म माह की खुशी में ब्लॉक रोड़ी की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा गांव बप्पां में स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र में धूमधाम से आयोजित हुई। नामचर्चा का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही। बेनती भजन के साथ प्रारंभ हुई इस नामचर्चा में कविराजों ने बेहद ही सुंदर-सुंदर भजनों द्वारा गुरुयश गाकर साध-संगत को लाभांवित किया। वहीं नामचर्चा में सच-कहूँ पंजाबी के संपादक तिलकराज इन्सां व सर्कुलेशन मैनेजर सुरेन्द्र इन्सां विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने हरमन प्यारे समाचार पत्र सच कहूँ के प्रचार-प्रसार में अग्रणी रहने पर ब्लॉक रोड़ी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने ब्लॉक की साध-संगत को बधाई देते हुए कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से ही ब्लॉक रोड़ी पूरे जिला में प्रथम स्थान पर एवं प्रदेशभर में तृतीय स्थान पर रहा है।

    इस दौरान ब्लॉक प्रेमी सेवक पवन इन्सां ने भी अपने संबोधन में समस्त साध-संगत को बधाई देते हुए कहा कि समस्त साध-संगत ने मिलकर पूरे उत्साह के साथ सच कहूँ को अपने पाठकों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि सच कहूँ की तरफ से ट्रॉफी का मिलना पूरे ब्लॉक के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार रामपाल इन्सां, सुरजीत इन्सां व संदीप इन्सां ने भी अपने संबोधन में रोड़ी ब्लॉक को ट्रॉफी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि कोई भी सेवा हो, रोड़ी ब्लॉक हमेशा अग्रणी रहता है।

    यह भी पढ़ें:– Haryana Board Paper Leak: 10वीं के गणित का पेपर लीक मामले में दो छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज