हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश Nuh: नूंह में...

    Nuh: नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में सुरक्षा में तैनात होंगी पुलिस की 12 कंपनियां

    Nuh News
    Nuh: नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में सुरक्षा में तैनात होंगी पुलिस की 12 कंपनियां

    12 कंपनियों में शामिल होंगे करीब ढाई हजार जवान

    Braj Mandal Jalabhishek Yatra 2025 गुरुग्राम/नूंह (संजय कुमार मेहरा)। जिला नूंह में महाभारत कालीन नल्हड़ेेश्वर शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए निकाली जाने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में सुरक्षा में पुलिस की 12 कंपनियां तैनात होंगी। इनमें करीब ढाई हजार जवान शामिल होंगे। साथ ही 14 डीएसपी सुरक्षा कर्मियों का नेतृत्व करेंगे। वर्ष 2023 में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुए दंगों से सीख लेते हुए पुलिस ने इस बार सुरक्षा तंत्र को काफी मजबूत किया है। Nuh News

    एक तरह से क्षेत्र को अभेद्य किले में तब्दील किया जा रहा है। जमीन पर तो पुलिस तैनात रहेगी ही, साथ में ड्रोन के माध्यम से आसमान से भी यात्रा पर नजर रखी जाएगी। अरावली पर्वतमाला में बने महाभारत कालीन नल्हड़ेश्वर मंदिर की सुरक्षा में भी पुलिस के जवान व कमांडो की तैनाती की गई है। नूंह पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शनिवार को जानकारी दी कि क्षेत्र में हॉर्स पुलिस टुकड़ी, डॉग स्क्वॉयड के साथ पुलिस की 12 कंपनियों में करीब ढाई हजार जवान तैनात रहेंगे। यात्रा में 14 डीएसपी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। नूंह शहर, नल्हड़ेश्वर मंदिर, मंदिर के आसपास अरावली पर्वत, बडक़ली चौक, झिरकेश्वर मंदिर, श्रृंगेश्वर मंदिर आदि की सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। सभी स्थानों पर ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।

    नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी ने मांगी अनुमति | Nuh News

    महाभारतकालीन नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा-2023 में दंगों के आरोपी गौरक्षक राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी ने इस बार की यात्रा में शामिल होने की इच्छा जताई है। इसके लिए उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने कहा है कि मंदिर में पूजा करना उनका अधिकार है। इसलिए उन्हें इसकी अनुमति दी जाए। नूंह जिला में 14 जुलाई को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा प्रस्तावित है। पूर्व में यात्रा के दौरान नूंह हिंसा के आरोपी रहे बिट्टू बजरंगी यात्रा को लेकर सक्रिय हो गए हैं।

    उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करके पूजा की अनुमति मांगी है। बिट्टू बजरंगी ने नूंह पुलिस अधीक्षक को भी इस बारे में पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने यात्रा में शामिल होने की अनुमति मांगी है। समाचार लिखे जाने तक बिट्टू बजरंगी को अनुमति नहीं मिली थी। नूंह एसपी राजेश कुमार ने कहा है कि इस धार्मिक यात्रा में किसी भी ऐसे व्यक्ति को शामलि नहीं होने देंगे जिसने ऐसे धार्मिक कार्यक्रम में व्यवधान पैदा करने के प्रयास किए हों।

    वर्ष 2023 में हुई ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में हुई थी हिंसा | Nuh News

    बता दें कि वर्ष 2023 में हुई ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में आरोपियों में बिट्टू बजरंगी भी शामिल था। वह शोभायात्रा के दौरान भडक़ी हिंसा का आरोपी है। उसे 15 अगस्त 2023 को नूंह पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि उसने यात्रा में शस्त्रों का भी प्रदर्शन किया था। साथ ही सोशल मीडिया पर भडक़ाने वाली बातें कही थी। इस दौरान बहुत बड़ी ङ्क्षहसा हो गई थी। जिसमें दो होमगार्ड के जवानों समेत पांच लोगों की मौत हुई थी। काफी लोग घायल भी हुए थे। कई दिन तक कफ्र्यू रहा और इंटरनेट सेवाएं भी बंद रखीं गई। सोशल मीडिया पर पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी नजर रही। राष्ट्रीय स्तर पर नूंह हिंसा का असर गया और दूसरे शहरों में भी विरोध प्रदर्शन हुए।

    Ghaziabad Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद प्रशासन ने उठाये सख्त कदम