हमसे जुड़े

Follow us

14.4 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home देश कोविड टीकाकरण...

    कोविड टीकाकरण में 139.69 करोड़ टीके लगे

    Covid vaccination Sachkahoon

    नयी दिल्ली l देश में कोविड टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है और पिछले 24 घंटों में 70 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 139.69 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 70 लाख 17 हजार 671 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 139 करोड़ 69 लाख 76 हजार 774 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

    मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड के नये संस्करण ओमिक्रॉन के 16 राज्यों में कुल 236 मामले सामने आयें है जिनमें 104 संक्रमण से मुक्त हो गये हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सर्वाधिक 65 मामले सामने आयें हैं। दिल्ली में 64 और तेलंगाना में 24 व्यक्ति ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले हैं।

    पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 7495 नए मामले सामने आए हैं। देश में अभी 78 हजार 291 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.23 प्रतिशत है। इसी अवधि में 6960 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 42 लाख आठ हजार 926 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.40 प्रतिशत है।
    देश में पिछले 24 घंटों में 12 लाख पांच हजार 775 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 66 करोड़ 86 लाख 43 हजार 929 कोविड परीक्षण किए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here