हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More

    कनाडा में दावानल से 14 हजार लोग बेघर

    93,900 एकड़ जमीन तबाह

    कैलगरी। कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया इलाके में दावानल (जंगल में आग) के कारण लगभग 14 हजार लोगों को अपने घरों को छोडना पड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में दावानल की दो सौ से ज्यादा घटनाएं हुई है जिसमें से दस रिहाइशी इलाके के पास है। आग के कारण 93,900 एकड़ जमीन पूरी तरह तबाह हो गई थी।

    इससे किसी के हताहत या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन 14,000 लोगों को अपने घरों को छोड़ने के लिये मजबूर होना पड़ा है। जंगल में भीषण आग ने लकड़ी और खनन उद्योग के कार्यों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। आग की चपेट में आने से एक क्षेत्रीय बिजलीघर के उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।