हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    France Street Music Festival: फ़्रांस के स्ट्रीट म्यूज़िक फ़ेस्टिवल में 145 लोगों को किया सिरिंज से छलनी! हमलों से पूरा देश स्तब्ध

    France Festival News
    photo: 'X'

    France Street Music Festival: पेरिस। फ्रांस में आयोजित वार्षिक स्ट्रीट म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान महिलाओं को निशाना बनाकर किए गए सुई हमलों के मामलों ने पूरे देश को चौंका दिया है। फ्रांस के गृह मंत्रालय के अनुसार, इस आयोजन के दौरान 145 लोगों ने शरीर में सुई चुभोने की शिकायत दर्ज कराई, जिनमें से अधिकांश महिलाएं थीं। पेरिस पुलिस ने राजधानी में ऐसे 13 मामलों की पुष्टि की है। वहीं, पूरे देश से इस प्रकार की घटनाओं की लगातार रिपोर्टिंग हो रही है। France Festival News

    सोशल मीडिया पर हमलों का आह्वान

    इस उत्सव से पहले, सोशल मीडिया पर कुछ गुमनाम पोस्ट्स के माध्यम से महिलाओं को सुई से हमला करने के लिए उकसाया गया था। एक नारीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अब्रेज़ सोउर ने इन चेतावनियों को उजागर करते हुए बताया कि विशेष रूप से महिलाओं को इस तरह निशाना बनाने की योजनाएं वायरल हो रही थीं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इन पोस्ट्स की शुरुआत कहाँ से और किन लोगों द्वारा की गई।

    गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि कुछ पीड़ितों को विषविज्ञान परीक्षण के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अभी यह तय नहीं हुआ है कि इन सुइयों में किसी प्रकार का डेट रेप ड्रग जैसे रोहिप्नोल या जीएचबी इंजेक्ट किया गया था या नहीं, जिनका उपयोग आमतौर पर पीड़ितों को बेहोश या असहाय करने के लिए किया जाता है।

    जांच और गिरफ्तारियाँ | France Festival News

    अब तक 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से चार दक्षिण-पश्चिमी शहर अंगौलेमे से हैं। इन पर करीब 50 पीड़ितों को निशाना बनाने का संदेह है। पेरिस में एक 15 वर्षीय किशोरी और 18 वर्षीय युवक सहित तीन लोगों द्वारा सुई चुभोने की शिकायतों के बाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में जांच शुरू कर दी है। गृह मंत्रालय के अनुसार, “सरकार इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” गौरतलब है कि तीन वर्ष पूर्व ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों में भी इसी प्रकार के सुई हमलों की श्रृंखलाएं सामने आई थीं, जिससे सार्वजनिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा पर गहरी चिंता उत्पन्न हुई थी। France Festival News

    Iran Israel attacks: ईरान का इजरायल पर ताबड़तोड़ हमला, दागीं आठ मिसाइलें, हुई भारी तबाही