हमसे जुड़े

Follow us

14.4 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश में कोरोन...

    देश में कोरोना वायरस के 147 मामलों की पुष्टि हुई

    Health Minister of Ghana

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 147 हो गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि देश में कोरोना के अब तक 147 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 122 मरीज भारतीय हैं जबकि 25 विदेशी नागरिक हैं। गौरतलब है कि चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से पैर पसारने वाले जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में अब तक विश्व के 150 से अधिक देश आ चुके हैं। भारत में कोरोना के अब तक 140 मामले सामने आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है।

    कोरोना : जयशंकर ने देर रात दिल्ली हवाई अड्डे पर तैयारियों का जायजा लिया

    विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने मंगलवार देर रात राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचकर कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से निपटने के लिए की गयी तैयारियों का जायजा लिया। डॉ जयशंकर ने हवाई अड्डे पर आव्रजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात कर मौजूदा हालात का जायजा लिया। विदेश मंत्री ने यह जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘भारत काम करता है क्योंकि अनगिनत भारतीय रात-दिन, बारिश-धूप में काम करते हैं। आज रात मैंने दिल्ली हवाई अड्डे जाकर आव्रजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की, जो कोविड-19 की चुनौती से निपटने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं जिसमें वह स्वास्थ्य और सुरक्षा अधिकारियों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।