हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    अमेरिका में कोरोना से 150,034 लोगों की मौत

    Coronavirus
    न्यूयार्क l अमेरिका में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से मरने वालों की संख्या डेढ़ लाख के पार पहुंच कर 150,034 हो गई है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग के अनुसार बुधवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,396,030 पहुंच गई है। न्यूयॉर्क में सबसे अधिक 32,658, कैलिफोर्निया में 8,724, फ्लोरिडा में 6,332 और टेक्सास में 5,913 लोगों की मौत हुई है। टेक्सास महामारी के नए केन्द्र के रूप में सामने आया है। सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार न्यू जर्सी, मैसाचुसेट्स, इलिनोइस, पेंसिल्वेनिया और मिशिगन प्रांतों में छह हजार से अधिक मौतें हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।