हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरसा में 16 म...

    सरसा में 16 मरीज मिले कोरोना संक्रमित, 3 हुए स्वस्थ

    Covid Vaccination Sachkahoon

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरसा जिला में रविवार को 16 मरीज कोरोना संक्रमित मिले है जबकि 3 मरीज स्वस्थ हुए है। जिला में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.25 प्रतिशत है। सीएमओ डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि जिला में रविवार को कोरोना संक्रमण के 16 मरीज मिले है। उन्होंने बताया कि सरसा से तीन, डबवाली से एक, ऐलनाबाद से एक, ओढां से पांच, नाथुसरी चौपटा से एक, रानियां से तीन व चौटाला से दो मरीज कोरोना संक्रमित मिले है। उन्होंने बताया कि अब तक जिला भर से 707866 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 34106 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिला में 33511 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 379 लोगों की रिपार्ट आना अभी बाकी है। जिला में 50 एक्टिव मरीज है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिला में अब तक 545 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here