हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    17 साल बाद भारतीय पीएम पहुंचा पुर्तगाल

    Narendra Modi, India, PM, Portugal, Business

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में पुर्तगाल के लिस्बन पहुंच गए हैं। अमेरिका, नीदरलैंड समेत तीन देशों के दौरे की शुरुआत पीएम मोदी ने पुर्तगाल के दौरे के साथ की है। 17 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पुर्तगाल के दौरे पर हैं। मोदी लिस्बन में भारतीय मूल के पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा के साथ भी वार्ता करेंगे। यूरोप के नए देशों के साथ संबंध सुधारने की भारत की कोशिश पिछले कुछ दिनों से लगातार चल रही है।

    भारतीय मूल के कारोबारियों का दबदबा

    पिछले महीने पीएम मोदी ने स्पेन और जर्मनी का दौरा किया था। इससे पहले 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी ने पुर्तगाल का दौरा किया था। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा इस साल जनवरी में भारत आए थे। वे प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के चीफ गेस्ट थे। इस दौरे में भारत और पुर्तगाल के बीच रक्षा सहयोग समेत छह समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे। पुर्तगाल में भारतीय मूल के करीब 70 हजार लोग रहते हैं। बैंकिंग से लेकर तमाम क्षेत्रों में भारतीय मूल के कारोबारियों का दबदबा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।