हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश कोविड टीकाकरण...

    कोविड टीकाकरण में लगे 172.29 करोड़ टीके

    Corona Vaccination

    नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले 24 घंटे में देश भर में 46 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 172.29 करोड से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 46 लाख 82 हजार 662 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 172 करोड़ 29 लाख 47 हजार 688 कोविड टीके दिए जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 50 हजार 407 नये मरीज सामने आए हैं।

    इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या छह लाख 10 हजार 443 हो गयी है। संक्रमित मामलों का 1.43 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 3.48 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में एक लाख 36 हजार 962 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 14 लाख 68 हजार 120 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 97.37 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 14 लाख 50 हजार 532 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 74 करोड़ 93 लाख 20 हजार 579 कोविड परीक्षण किए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here