हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश कोविड टीकाकरण...

    कोविड टीकाकरण में 178.29 करोड़ टीके लगे

    Corona Vaccination

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पिछले 24 घंटे में देश भर में 24 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 178.29 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 24 लाख 84 हजार 412 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 178 करोड़ 29 लाख 13 हजार 60 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के छह हजार 396 नये मरीज सामने आये हैं।

    इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 69 आठ हजार 97 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.16 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.69 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 13 हजार 450 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 23 लाख 67 हजार 70 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.64 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में नौ लाख 23 हजार 351 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 77 करोड़ नौ लाख 73 हजार 356 कोविड परीक्षण किए गये हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here