हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी जनरल अस्पताल में 178 मरीजों की हुई फ्री जांच

    Sri Gurusar Modia News
    शाह सतनाम जी जनरल अस्पताल में 178 मरीजों की हुई फ्री जांच

    गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 175 मानवता भलाई कार्यों के तहत नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर (Free Check-up Camp) का आयोजन शाह सतनाम जी जनरल अस्पताल (Shah Satnam Ji General Hospital) श्रीगुरूसर मोडिया में रविवार किया गया। इस नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर में कुल 178 मरीजों के विभिन्न रोगों की जांच की गयी। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शिविर में नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. ललित सचदेवा द्वारा 76 मरीजों की आंखों से सम्बंधित रोगों की नि:शुल्क जांच की।

    वहीं शिविर में चयनित 28 मरीजों के सफेद मोतिया के आप्रेशन भी नि:शुल्क किये जाएगें। इस दौरान मरीज द्वारा फेको विधि द्वारा विदेशी लैंस डलवाने पर मरीज को छूट भी दी जाएगी। वहीं इस शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता भाटिया ने 25 मरीजों, मेडिसिन विभाग से डॉ. धर्मवीर सिंह व डॉ. सुभाष ने 54 मरीजों व दंतरोग विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र गल्हौत्रा व रामपरवेश ने 23 मरीजों की सम्बंधित रोगों की नि:शुल्क जांच कर मरीज को उचित परामर्श दिया। वहीं डॉ. जंयत महेश्वरी ने अल्ट्रासाउंड विभाग में अपनी सेवाएं दी।

    इस दौरान 10 मरीजों द्वारा जाड़-दांतों के प्रोसिजर करवाने पर 20% की छूट दी गयी। वहीं 97 मरीजों को खून-जांचों, 18 मरीजों को अल्ट्रासाउंड आदि जांचो पर व आॅप्रेशनों में भी मरीज को 20% की छूट दी गयी। शिविर को लेकर आमजन में भारी उत्साह रहा जिसके चलते मरीजों की खासी भीड़ रही। इस शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। Sri Gurusar Modia News