हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोविड टीकाकरण...

    कोविड टीकाकरण में 179.72 करोड़ टीके लगे

    Corona Vaccination

    नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले 24 घंटे में देश भर में 16 लाख से अधिक कोविड टीके लगायें गये है और इसके साथ ही कुल टीकाकरण 179.72 करोड से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 16 लाख 73 हजार 515 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 179 करोड़ 72 लाख 515 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के चार हजार 194 नये मरीज सामने आयें हैं।

    इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 42 हजार 219 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.10 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.52 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में छह हजार 208 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 26 हजार 328 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.70 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में आठ लाख 12 हजार 365 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 77 करोड़ 68 लाख 94 हजार 810 कोविड परीक्षण किए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here