हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरसा में 18 न...

    सरसा में 18 नए मरीज मिले

    Bengaluru News
    Bengaluru News: बेंगलुरु में कोविड-19 मामलों में वृद्धि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सलाह

    सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 62

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला में रविवार को 18 मरीज कोरोना संक्रमित मिले है जबकि एक मरीज स्वस्थ हुआ है। जिला में कोरोना से स्वस्थ होने की दर घटकर 98.20 प्रतिशत हो गई है। सीएमओ डॉ. मुनीष बंसल ने बताया कि जिला में रविवार को कोरोना संक्रमण के 18 मरीज मिले है। उन्होंने बताया कि सरसा शहर से दो, डबवाली से दो, ऐलनाबाद से एक, ओढां से आठ, नाथुसरी चौपटा से दो, रानियां से एक, चौटाला से एक व बडागुढा से एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है।

    उन्होंने बताया कि अब तक जिलाभर से 687390 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 33610 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिला में 33008 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 594 लोगों की रिपार्ट आना अभी बाकी है। जिला में 62 एक्टिव मरीज है। एक मरीज का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि 61 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिला में अब तक 540 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here