हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More

    देश में 185.38 करोड़ कोरोना रोधी टीके लगे

    corona vaccine for pregnant women sachkahoon

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 185.38 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि सुबह सात बजे तक 185 करोड़ 38 लाख 88 हजार 663 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 1033 नए मरीज सामने आए हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 11 हजार 492 रह गई है। यह संक्रमित मामलों का 0.03 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.24 प्रतिशत हो गई है।

    मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में एक हजार 213 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख दो लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 53 हजार 582 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 79 करोड़ 29 लाख 63 हजार 33 कोविड परीक्षण किए गए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here