हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश सीता गुनो बाइ...

    सीता गुनो बाइपास पर मिला मोबाइल डेरा सच्चा सौदा हनुमानगढ़ ब्लॉक के सेवादार ने वापिस लौटाया

    Hanumangarh News
    सीता गुनो बाइपास पर मिला मोबाइल डेरा सच्चा सौदा हनुमानगढ़ ब्लॉक के सेवादार ने वापिस लौटाया

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का अनुसरण कर रहे डेरा सच्चा सौदा सेवादारों का ईमान कीमती से कीमती सामान देखकर भी नहीं डोल रहा। ऐसा ही उदाहरण प्रस्तुत किया है कि हनुमानगढ़ ब्लॉक के गांव धोलीपाल निवासी प्रेमी गुरप्रीत सिंह इन्सां ने। प्रेमी जगदेव इन्सां ने बताया कि गुरप्रीत सिंह इन्सां पाठ के भोग में शामिल होने के लिए अपनी कार के जरिए पंजाब रवाना हुए। जब वे सीता गुनो बाइपास पर पहुंचे तो उन्हें सड़क पर एक मोबाइल फोन लावारिस हालत में पड़ा मिला। Hanumangarh News

    गुरप्रीत सिंह इन्सां ने कार रोककर मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया ताकि उसे उसके असली मालिक को लौटाया जा सके। इसके कुछ देर बाद ही उक्त मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल रिसीव की तो यह मोबाइल फोन पांच एलएनपी, सादुलशहर जिला श्रीगंगानगर निवासी सवनीत सिंह बराड़ का होने की बात पता चली। इसके बाद पाठ भोग स्थल पर पहुंचे सवनीत सिंह बराड़ को गुरप्रीत सिंह इन्सां ने उनका मोबाइल फोन सकुशल लौटा दिया। सवनीत सिंह बराड़ ने बताया कि वे पांच एलएनपी से बाइक पर सवार होकर पशु मेले में डबवाली जा रहे थे। रास्ते में उनका मोबाइल फोन अचानक कहीं गिर गया। सवनीत सिंह बराड़ ने मोबाइल फोन लौटाने पर डेरा सच्चा सौदा सेवादार का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि सच्ची निष्ठा और संस्कारों के आगे कीमती से कीमती वस्तु भी छोटी साबित होती है। Hanumangarh News