हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home खेल चेन्नई की कोल...

    चेन्नई की कोलकाता पर जीत में चमके ‘नूर अहमद’

    Chennai
    Chennai चेन्नई की कोलकाता पर जीत में चमके 'नूर अहमद'

    चेन्नई (एजेंसी)। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर नूर अहमद (21 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को मंगलवार को आईपीएल मुकाबले में 32 रन से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। चेन्नई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद कोलकाता को सात विकेट पर 160 रन पर रोककर पांच मैचों में अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की और अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गया। दूसरी तरफ कोलकाता को पांच मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा और उसके खाते में मात्र एक अंक है।

    कोलकाता के लिए एक बार फिर पुरानी कहानी रही। उसका शीर्ष क्रम फ्लॉप रहा। रही-सही कसर नूर अहमद ने तीन विकेट लेकर पूरी कर दी। नूर ने 11वें ओवर में अजिंक्य रहाणे (28) और कैमरून ग्रीन (0) को लगातार गेंदों पर आउट किया। उन्होंने 13वें ओवर में रिंकू सिंह (6) को आउट कर मैच चेन्नई के पक्ष में मोड़ दिया। रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 31 और रमनदीप सिंह ने 35 रन बनाकर संघर्ष किया। लेकिन यह उनके लिए काफी नहीं था। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे चेन्नई के लिए संजू सैमसन ने 48, डेवाल्ड ब्रेविस ने 41, आयुष म्हात्रे ने 38, सरफराज खान ने 23 और शिवम दुबे ने नाबाद 13 रन बनाये। सैमसन ने 32 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के, म्हात्रे ने 17 गेंदों में छह चौके और दो छक्के, ब्रेविस ने 29 गेंदों में चार चौके और दो छक्के, सरफराज ने 18 गेंदों में एक चौका और दो छक्के और शिवम ने 12 गेंदों में एक चौका लगाया।

    कोलकाता ने डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चेन्नई को 200 से कम पर रोककर अच्छा किया है। कोलकाता के स्पिनर खास तौर पर सुनील नारायण बहुत अच्छे थे, उन्होंने बीच के ओवरों में रन फ्लो को रोका। पेसर, खासकर कार्तिक त्यागी ने डेथ ओवरों में अच्छी बॉलिंग की क्योंकि बैट्समैन को बड़े शॉट खेलने में मुश्किल हो रही थी। कार्तिक ने सैमसन और ब्रेविस के विकेट भी झटके। ब्रेविस और सरफराज ने पचास रन की पार्टनरशिप की, लेकिन उन्हें बाउंड्री लगाने में दिक्कत हुई। इससे पहले, सैमसन और आयुष ने चेन्नई को जबरदस्त शुरूआत दी, लेकिन टीम बीच में लड़खड़ा गई। पिच पर शॉट लगाना मुश्किल है क्योंकि बॉल सरफेस पर पकड़ बना रही है।