चेन्नई (एजेंसी)। Khaleel Ahmed: दाई जांघ में चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के शेष मैचों से बाहर हो गये हैं। सीएसके की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, “इस चोट को ठीक होने में 12 हफ्तो से अधिक का समय लगेगा।” खलील की चोट से सीएसके की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, क्योंकि टीम पहले से ही एमएस धोनी और नाथन एलिस के बिना खेल रही है। धोनी अभी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं और उनकी रिकवरी दो सप्ताह से अधिक खिंच चुकी है। हालांकि धोनी टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने पूरी तरह से अभ्यास शुरू नहीं किया है। नाथन एलिस पूरे सीजन से बाहर हैं, जबकि उनके रिप्लेसमेंट स्पेंसर जॉनसन भी चोट से उबर रहे हैं और अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं। Cricket News
महाराष्ट्र के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी और रामकृष्ण घोष खलील की जगह लेने के विकल्प हैं। जहां बाएं हाथ के मुकेश चौधरी सीधे तौर पर उनकी जगह ले सकते हैं, वहीं घोष दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जो बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं। घोष ने 2025-26 घरेलू सीजन में महाराष्ट्र के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने जयपुर में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 42 रन देकर सात विकेट लिए थे। इसी टूनार्मेंट में उन्होंने मुंबई के खिलाफ 27 गेंदों पर नाबाद 64 रन भी बनाए थे। सीएसके ने अब तक पांच मैचों में दो जीत हासिल की हैं और अब उनका अगला मुकाबला शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है। उल्लेखनीय है कि खलील 14 अप्रैल को चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान अपने रन-अप में ही रुक गए थे और अपने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद के बाद मैदान छोड़ना पड़ा था। उनके ओवर को युवा खिलाड़ी गुरजपनीत सिंह ने पूरा किया था। Cricket News
यह भी पढ़ें:– Rajasthan Police Foundation Day: 268 को मिले सर्वोत्तम सेवा चिह्न, अति उत्तम सेवा चिह्न और उत्तम सेवा चिह्न















