हमसे जुड़े

Follow us

14.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More

    विश्व में 19.46 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित

    Corona in China

    वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली (एजेंसी)। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19.46 करोड़ हो गई है और अब तक इसके कारण 41.67 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 करोड़ 46 लाख 76 हजार 845 हो गई है जबकि 41 लाख 67 हजार 078 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं। विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार फिर से तेज हो गई है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.45 करोड़ से अधिक हो गई है और 6.10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

    दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 29,689 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 14 लाख 40 हजार 951 हो गया है। इस दौरान 42 हजार 363 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,06,21469 हो गयी है। सक्रिय मामले 13,089 घटकर तीन लाख 98 हजार 100 हो गये हैं। इसी अवधि में 415 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 21 हजार 382 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.27 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.39 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।

    जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

    ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.97 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.50 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में रूस चौथे स्थान पर है, जहां में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60.71 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.52 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना वायरस से अब तक 60.61 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.11 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 57.47 लाख से अधिक हो गयी है और 129,460 मरीजों की मौत हो चुकी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।