हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More

    MSG Maha Rahmokaram Month: जब पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज साईं जी के दर्शन करने चोरमार पहुँचे!

    MSG Maha Rehmokaram Month
    Param Pita Shah Satnam Ji

    Param Pita Shah Satnam Ji: एक बार की बात है कि पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज डेरा सच्चा सौदा की शाखा गांव चोरमार, जिला सिरसा में पधारे हुए थे। पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज (गुरुगद्दी से पहले) अपने परिवार सहित पूजनीय साईं बेपरवाह जी के दर्शन करने चोरमार पहुँचे। उस समय कुछ अन्य लोग भी वहाँ आए हुए थे। अचानक मौसम खराब हो गया। आँधी आ गई और बादल गरजने लगे। MSG Maha Rahmokaram Month

    मौसम में बदलाव देखकर अधिकतर लोग पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के दर्शन किए बिना ही वापस चले गए। लेकिन आप जी और आपका परिवार मौसम की परवाह किए बिना अपने प्यारे सतगुरु जी के दर्शन के लिए वहीं रुके रहे। जब पूजनीय शहनशाह मस्ताना जी महाराज तेरा वास से बाहर आए, तो आप जी पर अपनी पवित्र दृष्टि डालते हुए फरमाया- ‘देखो भाई, मक्खियां-मक्खियां उड़ गईं, शहद-शहद रह गया।’ MSG Maha Rahmokaram Month
    स्त्रोत: सच्चे रूहानी रहबर, भाग-2