हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More

    दुनियाभर में कोरोना से 2.28 करोड़ अधिक संक्रमित, 7.98 लाख की मौत

    Coronavirus

    वाशिंगटन /रियो डि जेनेरो /नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी Coronavirus (काेविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसके कारण विश्व में 2.28 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 7.98 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 के संक्रमितों के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और मेक्सिको तीसरे स्थान पर है तथा भारत इस मामले में चौथे नंबर पर है।

    अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में 22868 238 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 797901 लोगों की मृत्यु हुई है। विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 5521303 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं तथा 175350 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 3532330 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 113318 लोगों की मौत हो चुकी है।

    भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 69878 संक्रमण के मामले आने से संक्रमितों की संख्या 29,75,701 हो गयी है। वहीं इस दौरान 945 लोगों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 55,794 पर पहुंच गयी है। देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 22,22,577 हो गयी है। Coronavirus के सक्रिय मामले लगातार बढ़ते हुए 6,97,330 पर पहुंच गए हैं। रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है और यहां इससे अब तक करीब 944671 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16148 लोगों ने जान गंवाई है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।