हमसे जुड़े

Follow us

14.8 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More

    विश्व में कोरोना से 2.88 करोड़ संक्रमित, 9.22 लाख की मौत

    Coronavirus in US

    वाशिंगटन /रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से दो करोड़ 88 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो गये हैं और 9.22 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 2,88,92,810 लोग संक्रमित हुए हैं और 922,735 लोगों की मौत हुई है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 65,19,249 पर पहुंच गयी है और अब तक 1,94,073 लोगों की जान जा चुकी है।

    Corona

    भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 92,071 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 48,46,427 हो गया। वहीं इस दौरान 1136 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 79,722 हो गयी है। ब्राजील में अब तक 43,30,455 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1,31,625 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 10,59,024 पहुंच गई हैं तथा 18,517 लोगों ने जान गंवाई है।

    पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यह कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 7,22,832 लोग संक्रमित हुए हैं और 30,526 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलम्बिया में इस वायरस से अब तक 7,08,964 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 22,924 है। वहीं मेक्सिको ने कोरोना से प्रभावित होने के मामले में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है। यहां इससे अब तक 6,68,381 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 70,821 लोगों की मौत हो चुकी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।