हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Holiday News:...

    Holiday News: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर 2 दिन की छुट्टी की घोषणा! इस राज्य में स्कूल, कॉलेज और दफ्तर किए गए बंद

    Holiday News
    Holiday News: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर 2 दिन की छुट्टी की घोषणा! इस राज्य में स्कूल, कॉलेज और दफ्तर किए गए बंद

    Holiday News: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। डॉ. सिंह का गुरुवार रात एम्स में निधन हो गया था। पूर्व प्रधानमंत्री का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा गया है। मोदी डॉ. सिंह के आवास पर गए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र डॉ. सिंह के देश के विकास में योगदान को हमेशा याद रखेगा। मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी बातचीत की।

    प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी थे और उन्होंने भी डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं हिमाचल प्रदेश में दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। 27 और 28 दिसंबर के लिए यह घोषणा हुई है। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी की है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री की याद में सात दिवसीय शोक की घोषणा की है, जिन्हें भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकारह्व के रूप में जाना जाता है। उधर कर्नाटक सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनके सम्मान में कल राज्य भर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है।

    Haryana Expressways News: 3 नए एक्सप्रेसवे की मिली मंजूरी, हरियाणा के इन इलाकों की जमीन का किया जाएगा अधिग्रहण

    खरगे-सोनिया-राहुल-प्रियंका ने मनमोहन को किये श्रद्धा सुमन अर्पित | Holiday News

    कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की है। डॉ. सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व के साथ ही विभिन्न दलों के प्रमुख नेता पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों तथा प्रमुख नेताओं ने डॉ. सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की है। कर्नाटक के बेलगावी में विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक चल रही है। बैठक 100 साल पहले कांग्रेस की बेलगाम अधिवेशन की याद में आयोजित हो रही है, जिसमें भाग लेने गए खरगे तथा गांधी डॉ. सिंह के निधन की खबर सुनते ही बैठक अधूरी छोड़कर दिल्ली लौट गये हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here