हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More

    Haryana News: हरियाणा के 2 लाख युवाओं की हो गई बल्ले-बल्ले, सीएम सैनी ने कर दिया बड़ा ऐलान

    Haryana News
    Haryana News: हरियाणा के 2 लाख युवाओं की हो गई बल्ले-बल्ले, सीएम सैनी ने कर दिया बड़ा ऐलान

    Haryana News: लाडवा/कुरुक्षेत्र, सच कहूँ/ देवी लाल बारना। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी 5 सालों में योग्यता के आधार पर प्रदेश के युवाओं को 2 लाख सरकारी नौकरियां देगी। इस सरकार ने पिछले 10 सालों में 1 लाख 71 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी है। इस सरकार ने युवाओं को सरकारी नौकरियां देने के साथ-साथ अपना रोजगार स्थापित करने के लिए विभिन्न योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को आईजीएन कॉलेज धनौरा लाडवा (कुरुक्षेत्र) के स्वर्ण जयंती समारोह में बोल रहे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कॉलेज के प्रांगण में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कालेज की स्वर्ण जयंती की स्मारिका का विमोचन किया। इस स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षण संस्थान को 21 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की।

    New Highway: हरियाणा और यूपी के इन शहरों से होकर गुजरेगा ये नया हाईवे, लोगों को कर देगा मालामाल

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू किया है। इस शिक्षा पद्धति को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरफ से लागू कर दिया गया है। इस शिक्षा नीति से विद्यार्थी एक ही छत के नीचे केजी से लेकर पीजी कक्षाओं तक अपनी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे, इतना ही नहीं स्कूल से विश्वविद्यालय तक विद्यार्थियों को कुशल बनाने का भी काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बिना खर्ची बिना पर्ची के युवाओं को 1 लाख 71 हजार सरकारी नौकरियां दी और आने वाले 5 सालों में युवाओं को 2 लाख और सरकारी नौकरियां दी जाएगी। Haryana News

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here