हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा खेलो इंडिया य...

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स जूडो के लिए प्रताप स्कूल खरखौदा के 2 खिलाड़ियों का चयन

    Khelo India Youth Games

    खरखौदा (सच कहूँ न्यूज)। खेलो इंडिया यूथ गेमस जूडो के लिए दिल्ली में दिनांक 27 व 28 दिसम्बर 2022 को ट्रायल हुआ जिसमें प्रताप स्कूल खरखौदा के प्रिंस 50 किग्रा व पुनीत चौहान 81 ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना चयन खेलो इंडिया यूथ गेमस के लिए करवाया। खेलो इंडिया यूथ गेमस फरवरी में मध्य प्रदेश में आयोजित होंगे। विद्यालय प्रांगण में दोनों खिलाड़ियों का द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य, डॉ सुबोध दहिया, जूडो कोच मोहित पंवार, रोहित दहिया व कुश्ती कोच प्रदीप ने फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएँ प्राप्त हो रही हैं: कोच

    सभी ने खिलाड़ियों को उपरोक्त प्रतियोगिता में चयन होने पर बधाई दी तथा पदक जीतने का आशीर्वाद दिया। दिया। खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय अपनी कठोर मेहनत, कुशल प्रशिक्षण, अपने माता पिता व प्रताप विद्यालय प्रबंधन समिति को दिया जिसकी देखरेख में उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएँ प्राप्त हो रही हैं। जूडो कोच मोहित पंवार ने बताया कि दोनों ही खिलाड़ी मेहनती हैं। इससे पहले भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। खेलो इंडिया यूथ गेमस जूडो प्रतियोगिता में भी पदक प्राप्त करके प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here