इन दिनों चीन का वुहान शहर कोरोना के कारण पूरी चर्चा का विषय रहा है और अब आपको बताने वाले हैं इस शहर से जुड़ी कुछ खास जानकारियां कि क्यों यह शहर चीन का महत्वपूर्ण शहर कहलाता है। वुहान हुबेई प्रांत की राजधानी है और यह शहर चीन देश में स्थित है। वुहान हुबेई का सबसे बड़ा शहर है तथा यह सेंट्रल चाइना में सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर भी है। अगर आंकड़ों की बात करें तो वहां पर करीब 11 मिलियन लोग बसते हैं। यह चीन देश का नौवा सबसे अधिक बस्ती वाला शहर है।
वुहान यांग्त्जी नदी और इसकी सबसे बड़ी सहायक नदी ‘हान नदी’ के संगम पर पूर्वी जियांगन मैदान में मौजूद है। इसे नौ प्रांतों की सीमा के रूप में भी जाना जाता है । यहां हांकौ एक वित्तीय केंद्र है तथा हेनयांग पुराना औध्योगिक केंद्र है और वुचांग एक अनुसंधान पार्क जिला व विश्वविद्यालय है। इस शहर में आधुनिक उद्योगों का निर्माण होता है। वुहान सिटी में हंसहुई नदी और यांगेत्जी नदी प्रमुख नदियां मानी जाती हैं। वुहान में ईस्ट लेक पार्क, वुहान प्रांतीय संग्रहालय, द गियुआन बौध मंदिर, येलो क्रेन टॉवर, तथा यांग्त्जी नदी पर बना पहला पुल पर्यटक स्थल हैं। यह सब वुहान के प्रमुख आकर्षण हैं। वुहान में इंडस्ट्री की बात करें तो 49.8 % फाइनेंस और सर्विसेज से रेवेन्यु आता है तथा 47% सैकेंडरी इंडस्ट्री से कमाई होती है बाकि 3.2% खेतीबाड़ी से इनकम होती है। विश्व की 500 बड़ी कंपनी में से 230 बड़ी कंपनी नें चीन के वुहान में निवेश कर रखा है। चीन में सबसे अधिक अंडरग्रेज्युएट छात्र वुहान शहर में ही पढ़ते हैं। फ्रांस की करीब 100 कंपनियों ने वुहान में मोटा निवेश किया हुआ है। भारत से वुहान में हीरे और अन्य रत्न का एक्सपोर्ट होता है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।















