हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान मंदिर के दानप...

    मंदिर के दानपात्र से 25 हजार की चोरी

    Temple Donation

    उदयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में उदयपुर के घंटाघर थाना क्षेत्र में ऐतिहासिक जगदीश मंदिर परिसर में स्थित वेद मंदिर के दानपात्र Temple Donation से गत रात्रि अज्ञात बदमाशो ने करीब 25 हजार रुपये चुरा लिए।

    पुलिस के अनुसार घटना का पता आज सुबह उस समय लगा जब पुजारी मंदिर में दानपात्र का ताला टूटा हुआ देखा । घटना की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल कर सुराग जुटाने के प्रयास किये गये लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा हैं।

    पुलिस के अनुसार देवस्थान विभाग के अंदर संचालित इस मंदिर में चार सीसीटीवी कैमरों में दो के काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इन बंद कैमरो की वजह से चोरों ने इस लापरवाही का लाभ उठाते हुये घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।