हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश Free Medical ...

    Free Medical Check-up Camp: मुफ़्त चिकित्सा जांच शिविर में 253 मरीजों का चेकअप

    Shri Gurusar Modia News
    Free Medical Check-up Camp: मुफ़्त चिकित्सा जांच शिविर में 253 मरीजों का चेकअप

    Free Medical Check-up Camp:गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्र्यों के तहत शाह सतनाम जी जनरल अस्पताल श्रीगुरूसर मोडिया द्वारा नि:शुल्क मेडिकल चेक-अप कैम्प का आयोजन बुधवार को गाँव अयालकी में किया गया। इस चेक-अप कैम्प में विभिन्न रोगों से सम्बन्धित 253 मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया गया। नेत्र रोग विभाग से दीप सिंह इन्सां द्वारा 172 मरीजों को नेत्र रोगों से सम्बन्धित परामर्श नि:शुल्क दिया गया। Shri Gurusar Modia News

    वहीं 19 चयनित मरीजों के सफेद मोतिया के ऑपरेशन श्री गुरुसर मोडिया अस्पताल में नि:शुल्क किए जाएंगे। वहीं जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ.धर्मवीर इन्सां के द्वारा 54 मरीजों को हार्ट, शुगर,बीपी, लीवर, पेट के समस्त रोगों से, वहीं दंत रोग विभाग से रामपरवेश ने 27 मरीजों को दंत रोगों से सम्बन्धित परामर्श नि:शुल्क दिया। इस दौरान कुल 36 प्रकार की पेशाब व खून जांचों के विशेष पैकेज 10 मरीजों द्वारा बुक करवाये गये यह पैकैज 4500 की बजाय मात्र 1500 रुपए में उपलब्ध होगा।

    शिविर की शुरूआत गांव अयालकी के प्रशासक गोपालराम के द्वारा पहली पर्ची काटकर किया गया। इस शिविर में सच्चे नम्र सेवादार सोहन सिंह इन्सां, पाल सिंह इन्सां, गुरनाम सिंह इन्सां, श्योप्रकाश इन्सां, गगनदीप इन्सां, गुरजीत सिंह इन्सां, सुखविन्द्र सिंह, आकाशदीप, हरबन्स सिंह, सुखपाल सिंह, सुरजीत सिंह सहित गांव के डेरा अनुयायीयों ने पूरी व्यवस्था संभाली। Shri Gurusar Modia News