हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    पुलिस थाने, सैन्य ठिकाने पर हमले में 27 लोग घायल

    लीमा (एजेंसी)। पेरू के दक्षिणपूर्वी हिस्से में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन, सैन्य ठिकाने और एक अदालत पर हमला किया, इस हमले में सात नागरिकों सहित कम से कम 27 लोग घायल हो गये हैं। पेरू के रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। पेरू के अधिकारियों ने बताया कि पुणो प्रांत के चुकुइटो जिले में शनिवार को स्थानीय समयानुसार करीब 11़ 40 बजे 300 प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस स्टेशन में आग लगा दी। दंगाई इमारत पर पत्थर, शराब की खाली बोतलें और अन्य वस्तुएं भी फेंकी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के दो अन्य समूहों ने जूली शहर में एक सैन्य अड्डे और एक न्यायपालिका मुख्यालय पर हमला किया।

    क्या है मामला

    मंत्रालयों ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘करीब 300 हिंसक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया और पत्थर फेंके। इस निंदनीय हमले में 10 पुलिस अधिकारियों को चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए एक सैन्य हेलीकॉप्टर में ले जाया गया। इसके अलावा इस घटना में सात नागरिक भी घायल हुए है। अपराधियों के एक अन्य समूह ने जूली सैन्य अड्डे पर हमला किया। जिसमें सेना के 10 अन्य सदस्य घायल हो गए। बयान में बताया गया है कि अधिकारियों ने दंगाईयों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

    उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष दिसंबर में पेरू की संसद ने पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो पर महाभियोग लगाया। तत्कालीन प्रधानमंत्री दीना बोलुआर्टे ने महाभियोग वोट के दो घंटे के भीतर देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। महाभियोग प्रक्रिया के बाद कैस्टिलो को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन पर तख्तापलट के प्रयास और देश के खिलाफ अपराधों के आरोप में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने महाभियोग के बाद की सरकार की निंदा की, तत्काल राष्ट्रपति चुनाव और देश की संसद को भंग करने का आह्वान किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here