हमसे जुड़े

Follow us

13.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दांतों से बच्...

    दांतों से बच्चे को झूला झुलाकर किया 27वां शक्ति प्रदर्शन

    Power Performance sachkaoon

    अपराध मुक्त समाज के लिए नशे जैसी बुराई को खत्म करना जरूरी : बिजेंद्र सिंह

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। युवाओं को नशामुक्त करने के लिए भिवानी के स्टील मैन पहलवान बिजेन्द्र सिंह उम्मीद की नई किरण युवाओं को दिखा रहे हैं। बिजेंद्र सिंह अपने शक्ति प्रदर्शनों के माध्यम से नशे की गर्त में फंसे युवाओं की सोच बदलने का प्रयास कर रहे है। इसी सोच के साथ नेहरू युवा केन्द्र भिवानी खेल मंत्रालय भारत सरकार से संबंधित अखिल भारतीय युवा जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह ने स्थानीय भगत सिंह चौक के नजदीक 27वां शक्ति प्रदर्शन कर युवाओं को संदेश दिया कि यदि वे भी ताकतवर (Power Performance) बनना चाहते है तो नशे को अलविदा कहे।

    इस दौरान (Power Performance) पहलवान बिजेंद्र सिंह ने अपने दांतों में रस्सा डालकर बच्चे को झूला झुलाकर 27वां शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर पहलवान बिजेंद्र सिंह ने कहा कि देश व समाज की तरक्की के लिए नशा जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जहां सामाजिक आंदोलन की जरूरत है, वही समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी भी इस अभियान में आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने उपथित सभी लोगों को नशा ना करने की शपथ भी दिलाई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here