हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home देश 28 कार्टन विद...

    28 कार्टन विदेशी शराब बरामद

    Foreign Liquor

    हाजीपुर (एजेंसी)

    बिहार में वैशाली जिले के वलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौता गांव से पुलिस ने कल देर रात 28 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सूचना मिली थी कि शराब की खेप चिकनौता गांव स्थित एक ठिकाने पर छुपाकर रखी गयी है। इसी आधार पर पुलिस ने उक्त ठिकाने पर छापेमारी कर 28 कार्टन हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की। सूत्रों ने बताया कि पुलिस के आने की भनक मिलते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।