करनाल में मिले 29 नये कोरोना पॉजिटिव केस

Coronavirus

करनाल (सच कहूँ न्यूज)। सिविल सर्जन डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिला में कोरोना के 29 नये पॉजिटिव केस मिले हैं जबकि 51 व्यक्ति ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 831747 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं तथा पिछले 24 घंटे में 811 सैंपल लिए गए। लिये गए कुल सैंपलों में से अब तक 49587 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 48767 मरीज ठीक हो गए है। जिला में अब कोरोना वायरस के 220 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।