हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More

    Drugs Smugglers Arrested: हनुमानगढ़ से ड्रग्स के साथ 3 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

    New Delhi News
    सांकेतिक फोटो

    बाइक सवार युवक के कब्जे से 11.31 ग्राम हेरोइन बरामद

    Drugs Smugglers Arrested: हनुमानगढ़। संगरिया थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए बाइक सवार एक युवक के कब्जे से 11.31 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी पड़ोसी राज्य हरियाणा के जिला सिरसा के गांव चौटाला का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार संगरिया थाना पुलिस की टीम एसआई प्रमोद सिंह के नेतृत्व में प्राइवेट कार से क्षेत्र में गश्त कर रही थी। टीम ने कस्बा संगरिया में शहीद भगतसिंह चौक, क्रांति चौक, धान मंडी एवं बस स्टैंड क्षेत्र में गश्त की। इसके बाद टीम संगरिया से 36 हैड रोड पर रोही क्षेत्र में पहुंची। इसी दौरान 36 हैड की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक घबरा गया और बाइक को वापस मोड़ने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। जांच में पाया गया कि बाइक के आगे नम्बर प्लेट नहीं थी, जबकि पीछे एचआर 16 एफ 5281 नम्बर प्लेट लगी हुई थी।

    पूछताछ में युवक की पहचान सुरेन्द्र कुमार उर्फ स्वामी (26) पुत्र देवीलाल स्वामी निवासी बाबा हरीराम मंदिर के पास, चौटाला, पीएस सदर डबवाली, जिला सिरसा (हरियाणा) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक की पारदर्शी थैली में 11.31 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने हेरोइन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा बाइक को भी जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। मामले की तफ्तीश टिब्बी थाना प्रभारी हंसराज लूणा कर रहे हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई प्रमोद सिंह, कांस्टेबल संजय कुमार, रामावतार एवं ज्वाला सिंह शामिल रहे। Hanumangarh News

    139 ग्राम अफीम सहित युवक गिरफ्तार

    हनुमानगढ़। जंक्शन थाना पुलिस ने संगरिया क्षेत्र के एक युवक को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया है। पुलिस के अनुसार जंक्शन थाना की एसआई चुकां के नेतृत्व में गठित टीम गुरुवार रात्रि को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान टीम ने शिव मंदिर मल्टीप्लेक्स के नजदीक कार्रवाई करते हुए एक युवक को 139 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसीम अकरम (22) पुत्र मुस्ताक अली निवासी वार्ड नौ, गांव रतनपुरा हाल किराएदार मकान संजय जाट वार्ड एक, बस स्टैंड के पीछे, संगरिया के रूप में हुई। मामले की जांच एसआई गुरदेव सिंह कर रहे हैं।

    सात ग्राम चिट्टा सहित एक गिरफ्तार

    हनुमानगढ़। मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) सहित एक युवक रावतसर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान खुइयां थाना पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस के अनुसार रावतसर थाना की टीम एसआई विजेन्द्र के नेतृत्व में गुरुवार देर शाम को थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान टीम रावतसर कस्बे में चक भाखरांवाली की तरफ जाने वाली सीसी रोड पर पहुंची तो वहां से जा रहे एक शख्स की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। शक के आधार पर टीम ने उक्त शख्स को रुकवाकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई। टीम ने मौके से बलवीर पुत्र राजेन्द्र बिश्नोई निवासी वार्ड 34, रावतसर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच खुइयां थाना प्रभारी राधेश्याम कर रहे हैं। Hanumangarh News