हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गुजरात में इम...

    गुजरात में इमारत गिरने से 3 की मौत

    Building Collapse in Gujarat

    वडोदरा। गुजरात के वडोदरा महानगर में कल देर रात एक इमारत के धराशायी हो जाने से एक महिला समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने आज बताया की शहर के पाणीगेट थाना क्षेत्र के बावामानपुरा में चार मंज़िल वाली एक पुरानी इमारत के गिर जाने से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गयी तथा एक युवक घायल हो गया। घटना रात 12 बजे के क़रीब हुई। मृतकों की पहचान कमलेश पटेल (30), उनकी पाटने वसिताबेन (28) और प्रदीप रमेश पटेल (18) के रूप में की गयी है। एक अन्य 19 वर्षीय युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को सुरक्षित मलबे से निकाला गया है। सुबह तक मलबे में तलाशी और बचाव का काम जारी था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।