हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More

    Gambling on Cards: ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 3 जने गिरफ्तार

    Hanumangarh News
    Gambling on Cards: ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 3 जने गिरफ्तार

    29605 रुपए की जुआ रकम बरामद | Gambling on Cards

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। फेफाना थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर जुआ खेलते तीन जनों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 29605 रुपए की जुआ रकम बरामद हुई है। पुलिस ने आरपीजीओ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फेफाना पुलिस थाना प्रभारी एसआई विजेन्द्र शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अवैध धंधों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की निरंतरता में थाना के एएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस गश्त कर रही थी। Hanumangarh News

    गश्त के दौरान पुलिस टीम ने कस्बा फेफाना में गली आम में ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे संतलाल (35) पुत्र दौलतराम मेघवाल निवासी वार्ड 4 फेफाना, हनुमान प्रसाद (22) पुत्र रामप्रताप मेघवाल निवासी वार्ड 15 फेफाना, कृष्ण कुमार (30) पुत्र भागीरथ धाणक निवासी वार्ड 2 फेफाना को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से ताश के 52 पत्ते व 29605 रुपए की जुआ रकम बरामद हुई। मुकदमे का अनुसंधान एएसआई इन्द्राज सिंह कर रहे हैं। पुलिस टीम में एएसआई अशोक कुमार, हैड कांस्टेबल आदराम, कांस्टेबल प्रियंका, सुरेश कुमार व सुभाष चन्द्र शामिल थे। Hanumangarh News

    Jaipur Fire, 5 burnt Alive: आग में 3 बच्चों सहित 5 जिंदा जले! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here