हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कुलगाम में सु...

    कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर

    Encounter

    श्रीनगर (एजेंसी)। Aaj Ka Taza Khabar: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुलगाम के डीएच पोरा में आंतकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने शनिवार सुबह घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया। सूत्रों के अनुसार इस दौरान जब सुरक्षा बलों के जवान एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छुपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

    सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकवादी मारे गए हैं। सुरक्षा बलों का अभियान जारी है क्योंकि इस इलाके में अभी भी कई आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार आंतकवादियों के मौके से भाग निकलने की कोशिश को विफल करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।