हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब में 3 ट...

    पंजाब में 3 टोल प्लाजा बंद

    Satellite Toll News
    Satellite Toll: सैटेलाइट आधारित टोलिंग सिस्टम एक मई से नहीं होगा लागू, सरकार का स्पष्टीकरण

    होशियारपुर के नंगल शहीदां, मानगढ़ और नवांशहर के मजारी में नहीं चुकाने होंगे पैसे

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब सरकार धीरे-धीरे राज्य के हाईवे पर लगे टोल प्लाजा बंद कर रही है। इसी क्रम में अब होशियारपुर और नवांशहर के तीन टोल प्लाजा भी बुधवार रात से बंद हो गए। मान सरकार होशियारपुर के नंगल शहीदां, मानगढ़ और नवांशहर के मजारी टोल प्लाजा को बंद कर दिया। इस संबंध में सरकार ने दो दिन पहले ही फैसला लिया था।

    यह भी पढ़ें:– सांसद अरोड़ा ने विभिन्न स्ट्रीम के 900 छात्रों को सौंपी डिग्रियां

    तीनों टोल प्लाजा एक ही कंपनी रोहन राजदीप के हैं और सरकार ने कंपनी को ट्रिपल पी यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में बिल्ट आॅपरेट एंड ट्रांसफर मोड पर दिए थे। कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट अब खत्म हो गया है। रात 12 बजे से इन पर पर्ची कटनी बंद हो गई। इस मार्ग की संभाल अब सरकार खुद करेगी।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने होशियारपुर दौरे के दौरान पिछले महीने भी तीन टोल प्लाजा बंद किए थे। अब बलाचौर से लेकर दसूहा तक 104.96 किलोमीटर के स्ट्रैच पर किसी तरह का लोगों को टोल नहीं देना पड़ेगा। लोगों की जेब पर इस रूट पर जो बोझ पड़ता था उससे अब उन्हें पूरी तरह से मुक्ति मिल गई है।

    नेशनल हाईवे के ही टोल रह जाएंगे

    जिस तरह से समय पूरा होने के बाद सरकार आगे टोल प्लाजा कंपनियों को एक्सटेंशन नहीं दे रही है और लगातार टोल बंद कर रही है, उससे अब प्रदेश में सिर्फ नेशनल हाईवे अथॉरिटी के ही टोल प्लाजा रह जाएंगे। प्रदेश में वैसे भी स्टेट के टोल प्लाजा इतने महंगे नहीं थे, लेकिन नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा सबसे महंगे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here