हमसे जुड़े

Follow us

26.8 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home देश Jammu and Kas...

    Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में 3 पर्यटकों की मौत, 14 घायल

    Hoshiarpur News
    सांकेतिक फोटो

    गांदरबल। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में रविवार को सड़क दुर्घटना में 3 पर्यटकों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के गुंड कांगन क्षेत्र में एक कार बस से टकरा गई थी जिसमें 3 पर्यटकों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। सूचना के बाद पीड़ितों की मदद के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। Jammu and Kashmir

    घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बता दें कि 22 मार्च को जम्मू-कश्मीर के रामबन में ताजा सब्जियां ले जा रहा एक लोड कैरियर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। मृतक चालक और सह चालक थे।

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि चालक इरशाद अहमद और उसका सहायक सेवा सिंह सब्जियां लेकर अपने गांव उखराल पोगल-परिस्तान जा रहे थे। तभी जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बैटरी चश्मा के पास यह हादसा हो गया था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस, सीआरपीएफ और स्थानीय स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे और दो शवों को कई सौ फीट गहरी खाई से निकाला था। अधिकारी ने बताया था कि पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के बाद दोनों शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया था। आगे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन में धारा 281/106 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। Jammu and Kashmir

    बिहार में भयानक हादसा! तेज रफ्तार ट्रक ने शख्स को बुरी तरह कुचला, शव हुआ चिथड़े-चिथड़े