हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    कोरोना से दुनिया में 30,690 मौतें

    Coronavirus
    file photo

    Coronavirus in World | कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा

    बीजिंग (एजेंसी)। विश्व के अधिकांश (अब तक 185) देशों में फैल चुके कोरोना वायरस (कोविड 19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब तक इस खतरनाक वायरस से दुनिया भर में 30,690 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 6,52,721 लोग इससे संक्रमित हैं। इस वैश्विक महामारी के केंद्र चीन में स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान 45 नये मामले सामने आए हैं जबकि पांच लोगों की मौत हुई है। चीन में अब तक 81,439 लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और 3300 लोगों की इस वायरस के चपेट में आने के बाद मौत हो चुकी है। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे।

    कोरोना वायरस (कोविड-19) से बुरी तरह प्रभावित इटली

    चीन में 81,285 लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और करीब 3,287 लोगों की इस वायरस के चपेट में आने के बाद मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना को लेकर सबसे गंभीर स्थिति इटली और स्पेन से सामने आयी है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से बुरी तरह प्रभावित इटली में इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10 हजार का आंकड़ा पार कर गयी है और मृतकों का आंकड़ा 10,023 पहुंच गया है। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने शनिवार को टेलीविजन पर एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस से 889 लोगों की मौत हुई है।

    • इटली में कोरोना संक्रमण के 3651 नये मामले सामने आए हैं।
    • इटली में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 92472 हो गयी है।
    • स्पेन में इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5982 हो गयी है।
    • ताजा आंकड़ों के मुताबिक स्पेन में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 72,248 हो गयी है।

    ईरान में कोरोना वायरस का कहर जारी

    खाड़ी देश ईरान में भी कोरोना वायरस का कहर जारी है। ईरान में इस वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 2517 हो चुकी है जबकि 35408 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। दक्षिण कोरिया में सरकार की ओर से पिछले कुछ दिनों के दौरान स्थिति को काफी नियंत्रित करने की कोशिश की गयी हैं जिसमें उसे काफी हद तक सफलता भी मिली है। यहां इस महामारी से मरने वालों की संख्या 152 पहुंच चुकी है जबकि 9583 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

    अमेरिका में भी यह बीमारी व्यापक रूप से फैली

    • चीनी नागरिकों की अच्छी-खासी संख्या वाले देश अमेरिका में भी यह बीमारी व्यापक रूप से फैल चुकी है।
    • अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 2190 लोगों की मौत हो चुकी हैं
    • जबकि 1,24,377 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

    विश्व के कुछ अन्य देशों में भी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है

    चीन के अलावा कोरोना वायरस ने इटली, ईरान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया समेत विश्व के कई और देशों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इसके संक्रमण के आधे से अधिक मामले अब चीन के बाहर के हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार चीन के बाद इटली में इस जानलेवा वायरस ने व्यापक स्तर पर अपने पैर पसार लिये हैं और यहां कोरोना से मरने वाली की संख्या चीन से करीब दोगुना हो चुकी है।

    पाकिस्तान में कोरोना का प्रकोप बढ़ा

    पाकिस्तान में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और यहां रविवार को कोरोना (कोविड-19) संक्रमितों की संख्या डेढ़ हजार को पार कर गयी तथा 12 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1528 हो गयी है। यहां कोरोना का सबसे अधिक प्रकोप पंजाब में है जहां 558 संक्रमित और पांच की मौत हुई है। सिंध में 481 संक्रमित और एक की मृत्यु हुई है। खैबर पख्तूनख्वा में 188 संक्रमित और चार की मौत हो चुकी है। बलूचिस्तान में 138 पीड़ित और एक की मृत्यु हुई है।

    • गिलगिट-बाल्टिस्तान में 116 संक्रमित और एक की मौत हुई है।
    • राजधानी इस्लामाबाद और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कोविड संक्रमित क्रमश: 43 तथा चार है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।