हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 38वां राज्य स...

    38वां राज्य स्तरीय पशु मेला आज से शुरू

    Cattle Fair sachkahoon

    12 प्रजातियों की 53 श्रेणियों की प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन : कृषि मंत्री

    • प्रदेश भर से किसानों व पशुपालकों को लाने के लिए 175 बसों की व्यवस्था

    • प्रतिदिन निकलेगा लक्की ड्रा, ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाईकिल व नैनो यूरिया के कट्टे होगा ईनाम

    भिवानी। 38वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी (Cattle Fair) का आयोजन 25 से 27 फरवरी तक भिवानी के सैक्टर-13 ग्राऊंड में करवाया जाएगा। इसमें एक लाख से अधिक किसान व पशुपालक हिस्सा लेंगे। इस बारे में पत्रकार वार्ता के दौरान कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि पशु प्रदर्शनी में 12 प्रजातियों के पशुओं में 53 श्रेणियों की प्रतियोगिता आयोजित होगी। जो भी पशुपालक पशु प्रदर्शनी में अपने उत्कृष्ट प्रजाति के गाय, भैंस, बैल, सांड, भेड़, बकरी, ऊंट, घोड़े, गधे इत्यादि लेकर आएगा, उसका आने-जाने का खर्च पशुपालन विभाग द्वारा दिया जाएगा।

    इस प्रदर्शनी में लाखों-करोड़ों की कीमत के पशु प्रदर्शित होंगे। दलाल ने बताया कि हरियाणा के राज्यपाल बंड़ारू दत्तात्रेय द्वारा इस पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें मुर्राह नस्ल, शाहीवाल नस्ल व विदेशी गायों व भैंसों सहित विभिन्न प्रजातियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें कैंटनलाई, रैंप पंडाल, सांस्कृतिक मंच, सेमिनार व प्रदर्शनी स्टॉल का अवलोकन किया जाएगा। महामहीम राज्यपाल के अलावा केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला भी मुख्य तौर पर पहुंचेंगे। 27 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल सर्वश्रेष्ठ पशुपालकों को नगद ईनाम राशि देकर सम्मानित करेंगे।

    कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश के पशुपालकों व किसानों को प्रदर्शनी दिखाने के लिए प्रदेश भर में 175 से अधिक बसों की व्यवस्था की गई है, जिनके माध्यम से पशुपालक व किसान नि:शुल्क अपने गांव से पशु प्रदर्शनी (Cattle Fair) देखने के लिए पहुंच सकेंगे। प्रदर्शनी में पहुंचने वाले प्रत्येक किसान व पशुपालक को पांच किलो पशु मिक्सचर भेंट किया जाएगा। इसके अलावा मेले में प्रतिदिन लक्की ड्रा आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रथम ईनाम ट्रैक्टर, दूसरा ईनाम बुलेट व सांत्वना पुरस्कार के रूप में नैनो यूरिया के कट्टे किसानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि पशु प्रदर्शनी में पहुंचने वाले पशुओं के लिए चारे व पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पशुपालकों के भोजन की व्यवस्था विभाग द्वारा की गई है। इस पशु मेले से पशुपालक व किसान न केवल उत्कृष्ट किस्म के पशुओं को देख पाएंगे, बल्कि उनके पालन व रख-रखाव की नई तकनीकों की जानकारियों के अलावा बागवानी व अन्य कृषि तकनीकों की जानकारी भी इस प्रदर्शनी में ले पाएंगे।

    सर्वश्रेष्ठ आने वाले पशु मालिकों को पांच लाख, एक लाख व 50 हजार की ईनामी राशि भी भेंट की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस पशु मेले में न केवल हरियाणा, बल्कि देश भर से एक लाख से अधिक किसान व पशुपालक पहुंचेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here