हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंचायतों को ब...

    पंचायतों को बांटे 4 करोड़ 82 लाख के चैक

    checks distributed

    वर्ष 2020 और 2021 को विकास वर्ष के तौर पर मना रही सरकार : मोहित

    (checks distributed )

    पटियाला(खुशवीर सिंह तूर)। पंजाब सरकार ने पंजाब के सीनियर कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महेन्द्रा के विधान सभा हलके पटियाला देहाती के गांवों के विकास के लिए सरकारी खजाने का मुंह खोल दिया है। उपरोक्त शब्द पंजाब यूथ कांग्रेस के जनरल सचिव मोहित महेन्द्रा ने ब्लॉक समिति पटियाला और ब्लाक समिति नाभा की ओर से आयोजित गांव जस्सोवाल में विशेष कार्यक्रम दौरान देहाती हलके गांवों को 4 करोड़ 82 लाख रुपये के चैक बांटने मौके कहे। इस मौके मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे मोहित महेन्द्रा ने कहा कि मुख्य मंत्री अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से वर्ष 2020 और 2021 को विकास के वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि परमात्मा के आशीर्वाद और लोगों की दुआओं के साथ ब्रह्म महेन्दरा पूरी तरह तंदरुस्त होकर फिर से लोगों की सेवा में लग गए हैं। उन्होंने कहा कि पटियाला देहाती हलके के सर्वपक्षीय विकास के लिए पूरी योजना बना ली गई है।

    इस मौके उन्होंने ….

    • सिद्धूवाल।
    • रोड़गढ़।
    • हिरदांपुर।
    • काठमट्ठी।
    • बखशीवाल।
    • लंग।
    • हरदासपुर।
    • फतेहपुर।
    • जस्सोवाल।
    • इच्छेवाल।
    • घमरौदा।

    रोहटी मोड़ां, रोहटा, लुबाना मॉडल टाऊन, आलोवाल, धनौरा, धनौरी, लौट और किशनगढ़ की पंचायतों को अनुदान मिलने पर बधाई दी और कहा कि वह अपने गांवों का विकास करें।

    इस के बाद फिर और ग्रांटों के गफ्फे दिए जाएंगे। इस मौके पंच का संचालन सुखपाल सिंह सिद्धूवाल चेयरमैन और हरबीर सिंह ढींडसा ने किया  जब कि इस कार्यक्रम का आयोजन सरपंच यादविन्दर कौर, केवल शर्मा ब्लाक समिति मैंबर, मलकीत सिंह सरपंच, युवराज सिंह सरपंच की ओर से किया गया। इस मौके गांव की पंचायत की ओर से समूह गणमान्यजनों का सम्मान किया गया। ब्रह्म महेन्द्रा के पीए बहादुर खान को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।