हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य पंजाब छत गिरने से 4...

    छत गिरने से 4 की मौत, चार घायल

    Roof Collapse, Dead, Injured, Rain, Moga

    मोगा (लखवीर सिंह)। बुधवार सुबह भारी बारिश के कारण छत गिरने से जिला में दो विभिन्न घटनाओं में चार की मौत, जबकि चार व्यक्ति घायल हो गए। जिला कस्बा निहालसिंहवाला के गांव पत्तो हीरा सिंह में इससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में पाल कौर (52 वर्ष), गुरप्रीत सिंह (23) और तीन साल की सुमन शामिल हैं।

    फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर

    उसकी भांजी सुमन सहित तीन जनों की मौत हो गई, जबकि सुमन की बड़ी बहन छह साल की कमलजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पड़ोसियों ने बताया कि सुबह के समय छत गिरने से अचानक चीख-पुकार पड़ गई, जिसे सुनकर उन्होंने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाने का प्रयास शुरू कर दिए। गुरप्रीत गांव में आरएमपी डाक्टर का काम करता था। सुमन गर्मी की छुट्टियों में ननिहाल आई थी।

    दूसरी घटना: मोगा शहर में स्थित बेदी नगर में घर की छत गिरने से एक 15 वर्षीय लड़की गीता की मौत हो गई। इसमें तीन लोग भी घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्?पताल में दाखिल कराया गया है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।