हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मथुरा यमुना ए...

    मथुरा यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा, 4 की मौत

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    मुख्यमंत्री योगी ने शोक व्यक्त किया

    मथुरा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जमुनापार क्षेत्र में आज सुबह यमुना एक्सप्रेस वे तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क किनारे खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मृत्यु हो गई जबकि अन्य दस घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक निजी बस कटिहार (बिहार) से दिल्ली की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 105 के पास बस का डीजल खत्म होने के कारण चालक ने उसे एक्सप्रेस वे पर सड़क किनारे खड़ी कर दिया। सुबह करीब सात बजे आगरा की तरफ से आ रहे कैंटर ने खड़ी बस में टक्कर मार दी।

    जिससे बस पर सवार तीन और कैंटर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। हादसे में दस लोग घायल हो गए। जिन में दो मामूली रुप से घायल हैं जबकि आठ घायलो को अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों में मोहम्मद रमजान, गोपाल और मोहम्मद शमशेर तीनों बस पर सवार थे जबकि विजय टैंकर पर सवार था। घायलों में दो की हालत गंभीर है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।